ओयो होटल: होटल की दुनिया का बदलता व्यावसायिक परिपेक्ष्य। OYO Hotels

होटल घर से दूर एक घर है। घर से दूर रात बिताने या विश्राम करने के लिए आप होटल का सहारा लेते हैं। आप होटल में खाना भी भी खा सकते हैं है और अपनी छुट्टियों के दिन दूसरे शहर में भी घर की तरह रहकर बिता सकते हैं। आप अपने शहर और घर से दूर अपने परिजनों और मित्रों के साथ होटल में कमरा लेकर रह सकते हैं, अपने सभी दैनिक कार्य भी वहाँ कर सकते हैं।


आजकल ओयो होटल और ओयो रुम की परिकल्पना होटल व्यवसाय में तेजी से जगह ले रही है। अक्सर OYO नाम सुनकर लोग भांति-भांति की कल्पनाएं भी करते हैं, लेकिन ओयो ने होटल के व्यवसाय को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है तो आइये जानते हैं ओयो के बारे में।

    ओयो का अर्थ। OYO ka Arth


    ओयो अंग्रेजी भाषा के On Your own Room का संक्षिप्त रूप OYO है जिसका हिन्दी अर्थ है आप अपने कमरे पर। वास्तविकता में oyo आपको भारत समेत दुनिया के कई देशों में होटल रुम उपलब्ध कराने की एक वेबसाइट है। लोगों को एक क्लिक में देश के कोने-कोने में होटल के कमरे उपलब्ध करा उन्हें होटल तक पहुंचाना है। साथ ही ग्राहक को इस बात के लिए आश्वासन देना की आपको होटल और रुम में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी, जो आपको एक होटल और कमरे से अपेक्षित है। 

    OYO आपको एक एक ऑनलाइन वेबसाइट है जो होटल की उपलब्धता के साथ कमरे की उपलब्धता को एक क्लिक में आपके सामने रख देती है, जहां से आप होटल में कमरा बुक कर सकते हैं और उसमे रह सकते हैं, किसी कारण से आपका बाहर जाने अथवा होटल में रुकने का प्लान बदल जाए तो समय से पहले बुकिंग को रद्द करने पर पैसे वापस मिल जाते हैं। 

    ओयो की स्थापना और सफ़लता - 


    ओयो की स्थापना उड़ीसा निवासी रितेश अग्रवाल ने वर्ष 2013 में की। महज 19 वर्ष के रितेश अग्रवाल ने वर्ष 2012 में ओरावेल स्टे की स्थापना की जिसे वर्तमान में ओरावेल स्टे लिमिटेड (Oravel Stays Limited) के नाम से जानते हैं। इसे ही OYO rooms की पैतृक कंपनी के रुप में जानते हैं। यह भी एक ऑनलाइन होटल कंपनी थी जो सस्ते होटल की जानकारी देती थी। इनके दिमाग में इस तरह का आइडिया टीवी रिमोट से आया। जब किसी के घर जाते तो रिमोट घर के मालिक के पास होता तो उन्होंने घर से दूर अपना घर जहां खुद का नियंत्रण हो के उदेश्य से ऑनलाइन होटल वेबसाइट की शुरुआत की। 

    OYO rooms का शुरुआती निवेश महज 60000 रुपये था। उस वक़्त अग्रवाल ने ग्रेजुएशन से ड्रॉप आउट किया था। कॉलेज से ड्रॉप आउट होने के कारण इन्हें पेपल (PayPal) कंपनी के तत्कालीन सीईओ पीटर थिएल. द्वारा कॉलेज से ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को दी जाने वाली थिएल फेलोशिप के लिए चुने गए। इसके तहत इन्हें 1 लाख अमेरिकी डॉलर (भारतीय रुपये के हिसाब से तब लगभग 65 लाख) मिले, जिससे इन्होंने भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन होटल वेबसाइट ओयो रुम्स की स्थापना की। जिसमें भारत समेत दुनिया के 90 देशों के होटल पंजीकृत है। 

    आगे चलकर ओयो ने गुणवत्ता के उदेश्य से फ्रेंचाइजी शुरु कर दुनिया के बड़े होटल चैन में से एक बन गया। वर्ष 2020 में ओयो बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ। वर्तमान में रितेश अग्रवाल और उनकी ओरावेल स्टे के पास 33.16% और सॉफ्ट बैंक के पास 46.42% हिस्सेदारी है। कंपनी की कुल संपति लगभग $12 बिलियन है, जो भारत का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप है। 

    क्यो ओयो इतना प्रसिद्ध हैं? 


    जैसा कि आपको पता है कि oyo होटल का रुम बुक करने की एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जहां आप शहर के अधिकांश होटल को एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। विभिन्न होटल और कमरों में उपलब्ध सुविधा और स्थिति को भी जान सकते हैं। साथ ही होटल में कमरे की उपलब्धता है या नहीं जानने के साथ ही बुक भी कर सकते हैं, कहीं से भी। काउन्टर पर पूछने और कमरे की उपलब्धता नहीं होने पर दूसरी होटल का रुख करने और होटल के प्रबंधक से जैसे भी हो एक रुम दे दो की विनती से मुक्त कराता है। 

    OYO वेबसाइट पर होटल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होने के कारण आपको रुम के किराये को जानने के साथ ही एक कमरे का दूसरे कमरे के साथ तुलना करने और उपलब्ध सुविधाओं की तुलना करने के लिए भी आसान प्लेटफॉर्म देता है। अनजान शहर हो या आसपास में होटल जानना हो तो लोग अक्सर oyo रुम से ही होटल की तलाश कर आसानी से बुक देते हैं, ऐसे में प्रसिद्ध होना लाजिमी था। एक फ्रेंचाइजी की तरह कार्य करने के नाते ओयो होटल में गुणवत्ता होटल प्रबंधन के साथ ओयो द्वारा भी तय की जाती है। ऑनलाइन होने के कारण पहले जो लोग होटल में ठहरे उन्होंने होटल का जो रिव्यू दिया है उससे ग्राहक को सेवा का भी अंदाजा लग जाता है। 

    ओयो होटल: बजट में बुकिंग - 


    ओयो एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होने के नाते किसी विशिष्ट शहर के अधिकांश (जो ओयो पर पंजीकृत है) होटल और उनके कमरे एक ही क्लिक में बता किराया और सुविधा संबन्धित सभी आवश्यक जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध करा देता है। ऐसे में ग्राहक अपने बजट के अनुसार होटल आसानी से चुन सकता है।इसके अतिरिक्त ओयो भारत की सबसे बड़ी होटल चैन होने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग करने पर 30% बट्टा भी देती है। 

    ख़ासतौर से जब आप अपने शहर से दूर या विदेश में यात्रा कर रहे हैं तब पर्यटन स्थलों के आसपास होटल के कमरे महंगी दरों पर उपलब्ध होते हैं, दूसरी तरफ दूर-दराज के होटल और उनमे कमरों की उपलब्धता का पर्यटकों को पता नहीं होता था, ऐसे में पर्यटक बिचौलिये का सहारा लेकर कमिशन में अधिक राशि दे देता और वहाँ पहुंचने पर पता चलता कि होटल में सुविधा किराये के अनुरुप नहीं है। ऐसे में ओयो होटल व्यवसाय में मुक्त वातावरण प्रस्तुत कर ग्राहक को बिचौलिये से मुक्त करने के साथ बजट में गुणवत्ता के होटल प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। दूसरी तरफ होटल को बजट के कमरों में भी ग्राहक दे उन्हें व्यवसाय में स्थिर कर व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा पैदा कर बजट में होटल रुम की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है। 

    व्यावसायिक यात्रा को बढावा देना और सुगम बनाना - 


    भारत समेत विश्व के सभी देशों में व्यावसायिक यात्राएं तेजी से बढ़ रही हैं। ओयो होटल, 'मेक माई ट्रिप' (Make My Trip) और गोआईबीबो (Goibibo) के साथ मिलकर व्यावसायिक यात्राओं को शुरु होने से लेकर ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था उचित मूल्य पर करती है। इसके साथ ही वर्तमान में ओयो फ्रेंचाइजी के कई होटल व्यावसायिक मीटिंग करने और कांफ्रेंस के लिए जगह उपलब्ध कराती हैं। 

    ओयो होटल व्यावसायिक यात्रियों को सही जगह पर सही दाम पर होटल और कमरे उपलब्ध करा उन्हें सही समय पर मीटिंग करने की सुविधा देता है, साथ ही मीटिंग में आने वाले सभी लोगों को भी सही जगह (एक होटल में जगह नहीं होने पर दूसरी जगह पर दूसरे होटल में) ठहरने के लिए जगह देता है। 

    होटल उद्योग में क्रांति का उदय - 


    ओयो वेबसाइट की स्थापना के साथ होटल व्यवसाय में एक नई क्रांति का उदय हुआ। होटल की सुविधाएं और कमरों की साइज, साफ-सफाई, स्टाफ का व्यवहार और होटल प्रबंधन द्वारा समस्याओं का समाधान किया जाना आदि पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी हुआ है। वेबसाइट द्वारा सभी होटल को एक जगह पर दिखाने से ग्राहक तुलना अधिक करने लगे जिसके कारण होटल प्रबंधन द्वारा ग्राहको को बेहतर सेवा देने और प्रतिस्पर्धी सेवायें बनाने के लिए अधिक जोर दिया जाने लगा। 


    ओयो रूम्स (OYO Rooms) के उदय के साथ ही होटल व्यवसाय में तकनीकी विकास का दौर तेजी से बढ़ा, जिसके कारण उन होटल को भी इसका फायदा मिला जो पर्यटन स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयर पोर्ट से दूर है। होटल में रुम की उपलब्धता ऑनलाइन दिखाए जाने के कारण उन्हें भी ग्राहक मिलने लगे, जो पहले ग्राहक की पहुंच में नहीं थे। होटल व्यवसायी द्वारा प्रसार खर्च को तुलनात्मक रूप से कम कर दिया गया। नए लोगों को ऑनलाइन व्यापार हो जाने से बिचौलियों से मुक्त और भाव-ताव की कमी के लाभों को होटल व्यवसाय में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया। 

    एक तरफ होटल व्यवसायी को ऑनलाइन गाहक, भाव-ताव से मुक्त व्यापार दिया तो दूसरी ओर ग्राहक को उसकी आवश्यकता के अनुसार बजट में होटल के कमरे उपलब्ध कराने में ओयो का अतुल्य योगदान रहा। होटल व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का फायदा दोनों पक्षकारों को हुआ है। 

    ओयो द्वारा पर्यटन को बढावा - 


    पहले जब कभी भी घूमने की योजना बनाई जाती थी तो सबसे बड़ा सवाल सामने आता था वह था, रुकेंगे कहाँ? जहां रुकेंगे वहाँ क्या वो सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी जो उनके लिए आवश्यक हैं? कई बार इन प्रश्नों के सटीक उत्तर नहीं मिलने के कारण या रुकने, खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने के कारण घूमने-फिरने की योजनाओं को स्थगित कर दिया जाता था। 

    ओयो की स्थापना के साथ ही लोग उपर्युक्त दोनों प्रश्नो से मुक्त हो गए हैं, अब वो एक क्लिक में होटल और कमरे की उपलब्धता दोनों को एक साथ जांच लेते हैं। साथ ही किराया कितना है, सुविधाएँ क्या है? सभी एक साथ मिल जाने के कारण लोग पहले से अधिक यात्रायें करने लगे हैं, साथ ही होटल की संख्या में वृद्धि से पर्यटन भी अपेक्षाकृत सस्ता हुआ है। पिछले कुछ वर्षो के आंकड़ों को देखा जाए तो पर्यटकों और होटल में ठहरने वाले की संख्या दोनों में वृद्धि हुई है। 

    ओयो होटल की गिरती साख एक चुनौती - 


    आज समाज में ओयो होटल की साख बहुत ज्यादा गिर गई है। लोग ओयो को अय्याशी का अड्डा मानने लगे हैं। भारतवर्ष में कई जगह से ओयो होटल के खिलाफ शिकायतों की भरमार है, लोगों के पास। कई बार जिस इलाके में ओयो होटल है, उसके आसपास के लोगों की निरंतर शिकायत आती रहती है कि होटल में अय्याशी हो रही है, जिसका प्रभाव आसपास के लोगों पर हो रहा है। कुछ लोगों ने तो ओयो के प्रति धारणा ही बना ली की, ओयो यानी अय्याशी का अड्डा। 

    हालांकि हम यहां स्पष्ट कर देते हैं कि कंपनी गैर कानूनी तरीके से प्रवेश को मंजूरी नहीं देती है और कानूनी प्रवेश को रोक भी नहीं रही है। ओयो होटल देश के कानून को विधि सम्मत पालन करती है, जो कानून सरकार द्वारा होटल व्यावसाय के लिए बनाए गए हैं। इस तरह के आरोप कई बार लोगों द्वारा प्रतिस्पर्धा मे साख खराब करने के उदेश्य से लगाए जाते हैं, ताकि हर कोई ओयो होटल में रुकने से पहले सोचे। साथ ही होटल द्वारा अपने ग्राहक को पूर्ण स्वतंत्रता देने के कारण भी कई बार ऐसे आरोप का सामना करना पड़ता है। 

    समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा ओयो होटल पर लगाए जा रहे आरोपों का सामना करने के लिए होटल को मजबूती से जबाब देना होगा। भारत सरकार के साथ विभिन्न राज्य सरकारों के आदेश और आदर्शों का पालन करने के साथ ही प्रतिस्पर्धा के कारण साख को खराब करने वालों को भी जबाब देना होगा। साथ ही होटल द्वारा ग्राहक को रेटिंग देने की प्रक्रिया को होटल छोड़ने के 24 घंटे बाद तक बदलने की सुविधा को देना होगा ताकि वो सही रेटिंग दे सके। अय्याशी के अड्डे वाली इमेज से बाहर निकलने के लिए भी होटल को कुछ प्रयास किए जाने चाहिए, जो होटल इस तरह की गतिविधियों को बढावा देते हैं, उन्हें निलंबित किया जाए ताकि साख को गिरने से बचाया जा सके। होटल द्वारा ग्राहक के साथ समाज भी सम्मान की नजर से देखे उसके लिए प्रयास करना ही होगा अन्यथा आने वाले समय में व्यावसाय पर विपरीत प्रभाव भी हो सकते हैं। उदाहरणार्थ अगर कभी किसी होटल में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधि को अंजाम देने वाले संदिग्ध पकड़े जाए तो ऐसे होटल को तुरंत निलंबित करे ताकि होटल संचालकों तक कड़ा संदेश पहुंचे। 

    आवश्यक प्रश्न - 


    प्रश्न: ओयो का फुल फॉर्म क्या है? OYO ka full form kya hai? 

    उत्तर : OYO का फुल फॉर्म On Your own Room है यानी आप अपने कमरे पर। 

    प्रश्न: ओयो का हिन्दी अर्थ क्या है? Oyo ka hindi Arth kya hai. 

    उत्तर: ओयो अंग्रेजी भाषा के On Your own Room का संक्षिप्त रूप OYO है जिसका हिन्दी अर्थ है आप अपने कमरे पर। 

    प्रश्न: ओयो रुम्स/होटल में कौन कमरा ले सकता है? 

    उत्तर: कोई भी महिला या पुरुष जिसकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष हो तथा जिसके पास पहचान पत्र हो। 

    प्रश्न: ओयो रुम्स में क्या होता है? 

    उत्तर: ओयो रूम में एक पलंग और बिस्तर होता है, यह सिंगल और डबल दोनों प्रकार का हो सकता है। 

    प्रश्न: ओयो रुम्स/होटल के मालिक कौन है? 

    उत्तर: रितेश अग्रवाल।

    प्रश्न: क्या unmarried cuuple ओयो रुम्स/होटल में कमरा बुक कर रह सकता है? 

    उत्तर: दोनों अपनी मर्जी और सहमती से अगर दोनों की उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो पहचान पत्र दिखाकर रुम ले सकते हैं और साथ या अलग रह भी सकते हैं।

    प्रश्न: क्या ओयो रुम्स/होटल में कैमरा होते है? 

    उत्तर: यह होटल नियमो के साथ ओयो में भी प्रतिबंधित है, ग्राहक की निजता के हनन के कारण।

    प्रश्न: ओयो रुम्स/होटल को सम्मान की नजर से क्यों नहीं देखा जाता है? 

    उत्तर: लगातार अवैध कार्यो की शिकायत मिलने और प्रेमी जोड़ों के मिलने के कारण सम्मान की नजरों से नहीं देखा जाता है। 

    प्रश्न: ओयो रुम्स/होटल में लोग क्यों जाते है? 

    उत्तर: ओयो होटल एक होटल सेवा है, लोग घर से दूर हो तब रुकने और विश्राम करने जाते हैं, इसके अतिरिक्त अपने मित्रों से भी एकांत में मिलने जाते हैं। 

    प्रश्न: क्या ओयो रुम्स/होटल में पुलिस आ सकती है? 

    उत्तर: बिल्कुल, अगर कोई शिकायत हो तो पुलिस आ सकती है। 

    प्रश्न: क्या ओयो रुम्स/होटल से पुलिस किसी को गिरफ्तार कर सकती है? 

    उत्तर: अगर किसी के खिलाफ शिकायत हो अथवा पहले से कोई मुक़दमा हो तो गिरफ्तार कर सकती है अन्यथा पहचान कर छोड़ देती है। 

    प्रश्न: क्या ओयो रुम्स/होटल सेफ है? 

    उत्तर: जी, बिल्कुल। पहचान पत्र के साथ आप जा सकते हैं, यह बेस्ट होटल में से एक है। 

    प्रश्न: ओयो रुम्स/होटल कहाँ है? 

    उत्तर: भारत समेत दुनिया के 90 देशों में है, आपके शहर में कहाँ है यह जानने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं

    प्रश्न: ओयो रुम्स/होटल में क्या मिलता है? 

    उत्तर: होटल होने के नाते कमरा और खाने-पीने का सामान मिलता है। 

    प्रश्न: क्या प्रेमी जोड़ ओयो रुम्स/होटल में जा सकता कौन है? 

    उत्तर: अगर उम्र 18 साल या अधिक है तो दोनों पहचान पत्र दिखाकर जा सकते हैं अपनी सहमती से।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ