नमक पारा : घर पर बनाये कुरकुरे नमक पारा। Namak Para

नमक पारा : घर पर बनाये कुरकुरे नमक पारा। Namak Para

कोई त्यौहार हो या कोई कार्यक्रम, मीठे के साथ कुछ नमकीन और कुरकुरे की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में घर पर ताजे कुरकुरे के रुप में कई चीजें बनाई जा सकती है। कुछ ऐसा बनाया जाता है, जिसे खा कर बच्चे खुश हो जाए और घर बुजुर्ग भी खा सके।

नमक पारा : घर पर बनाये कुरकुरे नमक पारा। Namak Para

ऐसे ही घर पर बनाये जाने योग्य नमकीन और कुरकुरे व्यंजन नमक पारे की बात करते हैं, जो घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इस व्यंजन को अगले दो-तीन दिन से सप्ताह भर के लिए खाया भी जा सकता है। सर्दियों में तो इसे एक सप्ताह तक भी आराम से खाया जा सकता है, अगर आप इसे सुरक्षित रखे और फफूंद ना लगने दो।

नमक पारा क्या होता है? -


नमक पारा नमकपारे भारतीय उपमहाद्वीप में खाया जाने वाला एक नमकीन व्यंजन हैं। यह कुरकुरे स्वभाव के तेल में मे फ्राई किए हुए स्ट्रिप होते हैं। इसे बनाने और फ्राई करने के लिए तेल के स्थान पर घी का भी उपयोग किया जा सकता है। देखने में किसी समोसे के कॉर्नर (जिसमें मसाला ना भरा हुआ हो, मसाला बीच में होता है) के समान लगते हैं।

नमक पारा में नमक ही मुख्य सामग्री होती है, अन्य सामग्री को घटाया बढ़ाया जा सकता है। पारा का अर्थ 'टुकड़ा' से होता है। ऐसे में नमक पारा का अर्थ नमक मिले हुए के टुकड़ों से होता है। नमक पारा बनाने के लिए मैदा, नमक, तेल, अजवायन और जीरा की आवश्यकता होती है। तेल के स्थान पर घी का भी उपयोग किया जा सकता है। ऐसे में बहुत कम सामग्री का उपयोग होता है, जिसे आसानी से घर पर बनाया भी जा सकता है।

नमक पारा बनाने के लिए सामग्री -


नमक पारा बनाने के लिए उपयोग में ली जाने वाली सामग्री का पहले ही वर्णन कर चुके हैं, किन्तु सामग्री कितनी मात्रा में होनी चाहिए यह भी स्पष्ट कर देते हैं। आइए तो जान लीजिए आवश्यक सामग्री -

सामग्री  मात्रा
मैदा  1 कप अथवा 100 ग्राम 
नमक  आधा छोटा चम्मच (स्वादानुसार) 
अजवायन  आधा छोटा चम्मच 
जीरा आधा छोटा चम्मच 
काली मिर्च  आधा छोटा चम्मच (कुटी हुई) 
 बैकिंग सोडा  आधा छोटा चम्मच 
तेल/घी 100 एमएल 

इसे बनाने के लिए आपको स्टोव, कड़ाई और परात की आवश्यकता होगी। बेलन और चकला के साथ चाकू की भी जरूरत होगी, ऐसे में पहले आप यह सभी रसोई में उपयोग लिए जाने वाले बर्तन और उपकरण तैयार कर लीजिए, फिर बढ़ते हैं, आगे।

नमक पारा बनाने की विधि -


घर पर नमकपारे बनाने के लिए आप ऊपर वर्णित की गई (स्टोव, कड़ाई, थाली/परात, बेलन चकला और चाकू) ढूँढ कर साफ कर लीजिए। अब कदम-दर-कदम आगे बढ़िये। 

  • स्टेप - 1 : सामग्री को मिक्स कर लीजिए - 

एक थाली या परात लीजिए। अब मैदा को परात में छान लीजिए। इसके बाद इसमे नमक, अजवायन, जीरा, सोडा और काली मिर्च मिला दीजिए। सभी को मिक्स कर लीजिए। 

  • स्टेप - 2 : आटा/मैदा गूंथ लीजिए - 

जो सामग्री आपने मिक्स की है अब उसमे एक छोटा चम्मच तेल मिला लीजिए और आवश्यकता के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लीजिए। इसे गूंथ लेने के बाद कुछ समय के लिए रख दीजिए। मैदा मे तेल इसलिए मिलाया जाता है ताकि आटे में लोच आ जाए। 

  • स्टेप - 3 : रोटी बेलकर काटना

आटा जो गूंथ कर रखा हुआ है, उसके छोटे-छोटे गोले बना लीजिए। ये गोले ऐसे ही बनाएं जैसे रोटी बेलने के लिए लोए बनाये जाते हैं। गोले बनाकर रोटी की तरह बेल दीजिए। यह रोटी से थोड़ी मोटी रोटी बननी चाहिए। रोटी को अब चाकू से काट कर पारे (टुकड़े बना) दीजिए। सभी टुकड़े एक थाली में रख लीजिए, ध्यान रहे एक-दूसरे के चिपके नहीं। 

  • स्टेप - 4 : तेल/घी में फ्राई कर लीजिए - 

अब एक कड़ाई लीजिए और उसमे तेल डाल लीजिए। तेल को गर्म होने दे, तेल जब पूरी तरह से गर्म हो जाए तब आपने जो पारे (टुकड़े) बनाकर रखे हैं, उन्हें एक-एक करके तेल में डालकर फ्राई कर लीजिए। इन्हें तब तक फ्राई करे जब इनका रंग सुनहरा हो जाएं। बराबर पकने से स्वाद अच्छा आता है। कम पकने से कुरकुरे नहीं बनते और अधिक पकने से कचैले हो जाते हैं। 

  • स्टेप - 5 : अब परोसे - 

फ्राई कर लेने बाद नमक पारा को परोसे जा सकते हैं। इसे चाय के साथ खाने का मजा ही अलग है। ज्यादातर लोग इसे बनाकर रख देते हैं, दोपहर में चाय के साथ इसे खाना पसंद करते हैं। 

जब भी आप नमक पारा घर पर बनाये तब आप अपनी रुचि के अनुसार मसाले घटा बढ़ा सकते हैं। अगर नमक के स्थान पर चीनी का उपयोग करेंगे तो यह मीठा पारा बन जाएगा। ऐसे ही इसे तीखा बनाने के लिए लाल मिर्च के पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। 

कैसे बनाए स्वादिष्ट नमक पारा? 


परंपरागत तरीके से नमक पारा बनाने की विधि का वर्णन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त अगर आप नमक पारा को विशिष्ट सामाग्री और विधि से बना कर इसे अधिक स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप निम्न तरीके को उपयोग में ले सकते हैं - 
  • सूजी के नमक पारे - आप आटे के स्थान पर सूजी का उपयोग कर सकते हैं। इससे नमक पारे अधिक फूलते है और कुरकुरे होते हैं। 
  • मैथी का स्वाद - आप मैदा में सामग्री डालते समय मैथी भी डाल सकते हैं। ध्यान रखे मैथी का स्वाद कड़वा होता है। 
  • पुदीना के नमक पारे - अगर आप सामग्री में पुदीना की हरी पत्तियों का उपयोग करेंगे तो इसमे पुदीना की खुशबु और स्वाद आएगा। 

आप को जो भी तरीका बेहतर लगे और बच्चों को जिसमें अधिक स्वाद मिले। आप ऐसे नमक पारे घर पर बना सकते हैं। 

नमक पारा बनाने की मशीन - 


नमक पारा बनाने के लिए बाजार में मशीने उपलब्ध हैं। मशीन घर के लिए अधिक उपयोगी नहीं है, लेकिन अगर आप कमर्शियल उपयोग के लिए नमक पारे बनाना चाहते हैं तो इसके लिए मशीन उपलब्ध हैं। मशीन का मूल्य उसके द्बारा प्रतिघंटा बनाए जाने वाले नमक पारा की मात्रा पर निर्भर करती हैं। 

नमक पारा की कुछ आदर्श मशीन का मूल्य हम बता सकते हैं, अधिक डिटेल के लिए आप बाजार अपने विवेक से खरीद सकते हैं। प्रतिघंटा 20 किलोग्राम नमक पारा बनाने की मशीन का मूल्य ₹ 20,000/- है। इससे अधिक क्षमता की मशीने भी बाजार में उपलब्ध है, इसका मूल्य अधिकतम ₹ 4 लाख रुपये तक की हैं। 

क्या बाजार से नमक पारा खरीदा जा सकता है? - 


कई लोग जो घर पर नमक पारे नहीं बना सकते हैं, वो अक्सर पूछते हैं कि क्या बाजार में नमक पारे मिलते हैं? ऐसे में हम बता देते हैं कि बाजार में नमक पारे आसानी से मिल जाते हैं। यह नमकीन की दुकान पर मिलने के साथ ही कई बार प्रोविजनल स्टोर पर मिल जाते हैं। 

नमक पारा आप चाहें तो ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं। कुछ पॉपुलर ऑनलाइन वेबसाइट जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट पर मिल जाते हैं। यहां से आप घर बैठे मंगा सकते हैं। ऑनलाइन मंगाने के लिए आपको नमक पारे (Namak Parey) सर्च कर सकते हैं। 

नमक पारा का मूल्य - 


जो लोग बाजार से नमक पारा खरीदना चाहते हैं वो बाजार से नमक पारे खरीद सकते हैं, जो हमने पहले ही बता दिया है। अब इसके मूल्य की बात की जाए तो बता दे कि यह बाजार में ₹ 400/- प्रति किलो की दर से खरीद सकते हैं। 

नमक पारा को कितने दिन तक खाया जा सकता है?


नमक पारा बाजार में भी रेडीमेड मिलता है, जिसे पैक करके बाजार में बेचा जाता है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि नमक पारा बनने के बाद कितने दिन तक खाने के लिए उपयोग में लिया जा सकता है। आपको बता दे कि बनने के बाद अगर उसे बढ़िया तरीके से पैक कर दिया जाए तो 6 महीने तक खाने के उपयोग में लिया जा सकता है। अगर उसे पैक नहीं किया है, खुला रखा हुआ है तो एक सप्ताह तक उपयोग में। 

ध्यान रखे घर में नमक पारा सूखे स्थान पर रखा जाना चाहिए। गिले स्थान पर रखने से कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है। दूसरी ओर पानी या उमस से इसका कुरकुरा स्वभाव समाप्त हो सकता है, जिससे इसके स्वाद पर भी विपरित प्रभाव हो सकता है। ऐसे में सूखे स्थान पर रखने से आसानी  से ना कीड़े लगते हैं और ना ही कुरकुरा स्वाद समाप्त होता है। 

अन्य प्रश्न - 

प्रश्न - क्या नमक पारे घर पर बनाये जा सकते हैं? 
उत्तर - हाँ, नमक पारे घर पर आसानी से बनाये जा सकते हैं। 

प्रश्न - नमक पारे किससे बनते हैं?
उत्तर - नमक पारे मैदा, नमक, अजवायन और तेल से बनते हैं। 

प्रश्न - नमक पारे का नाम किस आधार पर रखा गया?
उत्तर - नमक पारे बनाने के लिए मैदा के साथ जो नमक मिलता है। यह नमक ही व्यंजन की मुख्य सामग्री होती है। कटे हुए टुकड़े को पारा कहा जाता है, ऐसे में नमक और पारा दोनों शब्दों को मिलाकर इसे नमक पारा कहा जाता है। 

प्रश्न - नमक पारे को बाजार में कहाँ से खरीदा जा सकता है?
उत्तर - नमक पारा बाजार में प्रोविजनल स्टोर पर मिल जाते हैं। वर्तमान समय में नमक पारे ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं। 

प्रश्न - नमक पारे को क्या मीठा बनाया जा सकता है?
उत्तर - नमक पारे को मीठा बनाने के लिए उसमे नमक नहीं डाला जाएगा, ऐसे में वह नमक पारा की बजाय शक्कर पारा बन जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ