Exit Poll : लोकसभा चुनाव 2024 के एक्जिट पोल सभी चैनल एक साथ

Exit Poll : लोकसभा चुनाव 2024 के एक्जिट पोल सभी चैनल एक साथ

विभिन्न टीवी चैनल और समाचार पत्रों ने लोकसभा चुनाव, 2024 के ओपिनियन पोल के अपने आँकडे 31 मई की शाम 7 बजे से जारी करना शुरू कर दिया। सभी टीवी चैनल और उनके लिए डाटा कलेक्शन से एनालिसिस करने वाली एजेंसी के दावे ओपिनियन पोल के जरिए जनता के सामने प्रस्तुत किए गए।

Exit Poll : लोकसभा चुनाव 2024 के एक्जिट पोल सभी चैनल एक साथ


एक्जिट पोल के विभिन्न टीवी चैनल और समाचार पत्रों से जुड़ी हुई एजेंसी सर्वे कर देशभर (लोकसभा चुनाव में) से आंकड़े एकत्रित कर आंकड़े जारी कर बताते हैं कि किस पार्टी को सत्ता मिलने वाली है। 

2024 का एक्जिट पोल - 

हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 का एक्जिट पोल विभिन्न टीवी चैनल द्वारा 1 जून को चुनाव आयोग के नियमो को ध्यान में रखते हुए शाम 6:30 बजे से जारी करना शुरू किया गया। विभिन्न टीवी चैनल द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों और गठबंधन को निम्नानुसार सीट दी गई। कुल 543 सीट में से 542 पर चुनाव हुआ 1 सीट (सूरत, गुजरात) भारतीय जनता पार्टी (NDA) पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है, लेकिन एक्जिट पोल सभी 543 सीट का है। 

एजेंसी  NDA  BJP INDIA CON OTH
आजतक  361-401 - 131-166 - 08-20
ABP  353-383 - 152-182 - 04-12
India Tv 371-401 - 109-139 - 28-38
R भारत  359 - 154 - 30
News18 355-370 - 125-140 - 42-52
TV9  342 - 166 - 35
NBT 358 - 152 - 33
ZEE 353-367 - 118-133 - 43-68
News24 400 - 107 - 36
India Daily 360-406 - 96-116 - 30-60
News Nation 342-378 - 153-169 - 21-23
NDTV 357 - 148 - 38
India News 371 - 125 - 47
Bharat Exp 345-362 - 126-133 - 55-65

यह सभी आंकड़े टीवी चैनल पर दिखाए गए लाइव शो से लिए गए हैं, सभी चैनल और उनके द्वारा एक्जिट पोल में दी गई सीट का उल्लेख दिया हुआ है। 

क्या होता है एक्जिट पोल? 


मतदान सम्पन्न होने के बाद और चुनाव के वास्तविक परिणाम घोषित किए जाने से पूर्व आंकलन के आधार पर जीत की भविष्यवाणी करना। मतदाताओं के वोट देने के पैटर्न का पता लगाकर उसी के आधार बनाकर अंतिम परिणाम के रुप में एक अनुमानित परिणाम जारी किया जाना एक्जिट पोल कहा जाता है।

एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं होता है, यह सामन्यतः वास्तविक परिणाम के काफी करीब होता है। यह अनुमानित परिणाम है, जो एजेंसी द्बारा सर्वे करके घोषित किया जाता है। 

कैसे किया जाता है एक्जिट पोल? 


चुनाव के परिणाम की घोषणा किए जाने के पूर्व ही जीत की भविष्यवाणी करने वाला एक्जिट पोल विभिन्न एजेंसी द्बारा वोटर्स से पूछकर डाटा संग्रहित कर किया जाता है। इस कार्य के लिए एजेंसी के कर्मचारी मतदाता से कई सवाल भी करते हैं। उनके जवाब को एनालिसिस कर परिणाम घोषित किया जाता है। 

जब मतदाता मत डालकर मतदान केंद्र से बाहर निकलते हैं, तब एक्जिट पोल करने वाली एजेंसी का कर्मचारी मतदाता से मतदान के बारे में पूछता है। एजेंसी का व्यक्ति मतदाता से पूछता है, वोट किसे दिया है? लोकसभा में प्रधान मंत्री के लिए पसंदीदा प्रत्याशी कौन है? मतदाता की जाति, वोट देने का कारण और अधिकतर मतदाता का झुकाव किस तरफ है इत्यादि। ऐसे कई और भी प्रश्न होते हैं। सभी प्रश्नो के जबाब के आधार पर विश्लेषण कर संभावना व्यक्त की जाती है कि चुनाव में किसका पलड़ा भारी है और कौन चुनाव जीत रहा है? 

कैसे शुरुआत हुई एक्जिट पोल? 


एक्जिट पोल की दुनिया में सबसे पहले शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका से हुई। सबसे पहले यूएसएस में वर्ष 1936 में राष्ट्रपति चुनाव के समय जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिनसन द्वारा बूथ-बूथ पर सर्वे कर किया। लोगों से पूछा वोट किसे दिया? उन्होंने परिणाम आने से पहले ही घोषणा कर दी कि फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट चुनाव जीत जाएंगे, जो सही निकला। इसके अगले वर्ष फ्रांस में भी एक्जिट पोल किया गया। 

भारत में पहला एक्जिट पोल दूसरे आम चुनाव के समय 1957 में किया गया। तब यह पोल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (IIPO) द्बारा किया गया। यह पूरे भारत में नहीं किया गया। पूरी तरह से विधि आधारित और पूरे भारत में पहला पूरा एक्जिट पोल एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव रॉय द्वारा 1980 में कराया गया। सरकारी एजेंसी सर्वे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटी (CSDS) द्वारा पहला एक्जिट पोल 1996 में कराया गया जिसे, राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया गया। इसके परिणाम खण्डित बताए जो सही साबित हुए। वास्तविक परिणाम में बीजेपी बड़ी पार्टी बनकर उभरी किन्तु बहुमत किसी को नहीं मिला। अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधान मंत्री पद की शपथ ली और बहुमत साबित ना कर पाने से 13 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा। 

वास्तविक परिणाम - 

यह परिणाम उस आधार पर है, जिस आधार पर एक्जिट पोल जारी किया गया। यानी एक्जिट पोल में जिन्हें एनडीए में रखा और इंडिया में रखा गया। भविष्य में कोई इधर - उधर हो यह अलग बात है 
Exit Poll : लोकसभा चुनाव 2024 के एक्जिट पोल सभी चैनल एक साथ

अन्य प्रश्न - 


प्रश्न - भारत में पहली बार एक्जिट पोल कब हुआ? 

उत्तर - भारत में पहला एक्जिट पोल दूसरे आम चुनाव के समय 1957 में हुआ। 

प्रश्न - भारत में पहला एक्जिट पोल किसके द्बारा किया गया? 

उत्तर - भारत में पहला एक्जिट पोल 1957 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन द्बारा किया गया। 

प्रश्न - विश्व में पहला एक्जिट पोल किस देश में और कब हुआ? 

उत्तर - विश्व में सब से पहले एक्जिट पोल संयुक्त राज्य अमेरिका में 1936 के राष्ट्रपति चुनाव के समय हुआ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ