महिंद्रा कैम्पर : किसान और व्यावसायी की पहली पसंद। Mahindra Camper

महिंद्रा कैम्पर : किसान और व्यावसायी की पहली पसंद। Mahindra Camper

महिंद्रा कैम्पर किसानों और व्यावसायियों की पहली पसंद होती है। यह एक लोडिंग के साथ कारनुमा वाहन हैं। महिंद्रा कैम्पर, महिंद्रा बोलेरो कार का लोडिंग वर्जन है। इस वाहन में आगे के हिस्से में (जो कार की तरह पैक होता है) ड्राइवर समेत 5 सवारी बैठ सकती और पीछे का हिस्सा खुला हुआ ट्रैक्टर की ट्रॉली जैसा होता है, उसमे सामान लोड किया जा सकता है।

महिंद्रा कैम्पर : किसान और व्यावसायी की पहली पसंद। Mahindra Camper

कैम्पर की पहचान एक ऐसे वाहन के रुप में हैं, जो कार और मिनी ट्रक के रूप में उपयोग किया जा सके। दोहरे उपयोग के कारण ही इसे अधिक पसंद किया जाता है। एक तरफ नाते-रिश्तेदारों में जाने के लिए उपयोग में लिया जा सकता है तो दूसरी ओर घर और दुकान का सामान लाया ले जाया जा सकता है। यह ग्रामीण भारत की वास्तविक SUVs (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) हैं। 

महिन्द्रा कैम्पर विवरण -


तथ्य  विवरण 
मॉडल  महिंद्रा बोलेरो कैंपर
माइलेज  16 किलोमीटर/लीटर 
फ्यूल टाइप  डीज़ल 
ईंजन क्षमता  2523 cc
पॉवर  74.96 Bhp
सिटिंग कपैसिटी  ड्राइवर + 4
फ्यूल टेंक क्षमता  57 लीटर 
बॉडी टाइप  ट्रक 
स्टीयरिंग  पॉवर स्टीयरिंग 
गियर  5-स्पीड 
लंबाई  4.859 मीटर 
चौड़ाई  1.610 मीटर 
ऊँचाई  1.855 मीटर 
पे लोड  1035 किलो 
वजन  2375 किलोग्राम 

कैंपर की खासियत -


महिंद्रा की बोलेरो कैम्पर, बोलेरो की तुलना में काफी मजबूत गाड़ी हैं। बोलेरो (पेक्ड) का इंजन अधिक क्षमता वाला होता है। राजस्थान की रेतीली भूमि में जहां ट्रैक्टर थक जाते हैं, वहाँ कैम्पर क्षमता के अनुसार माल लोड किए हुए भी निकल जाती है। उबड़-खाबड़ रास्ते, गड्ढे, टूटी हुई सड़क, कीचड़ और रेत सब जगह से कैम्पर आसानी से निकल जाती हैं। ट्रैक्टर के मुकाबले में कैम्पर का माइलेज भी ज्यादा होता है। ऐसे में इसकी कई खासियत इसे अलग और बेहतर बनाती हैं। इसकी कुछ खासियत निम्नलिखित है -
  • यह बेहतर माइलेज देती है, जो अन्य प्रकार के मिनी ट्रक नहीं देते हैं।
  • किसी भी प्रकार के रास्ते पर इसका पिक-अप शानदार रहता है।
  • 5 लोग के साथ 1 टन वजन की अनुमति।
  • टायर कार के मुकाबले में बड़े होने से फंस जाने का डर नहीं।
  • इसका लुक अन्य मुकाबले के लोडिंग मिनी ट्रक से बेहतर।
उपर्युक्त सभी कारणों से कैम्पर अपने-आप में एक शानदार कार बनती है। कार के उपयोग के समय यह कार होती है तो जब बात लोडिंग की आती है, तब यह लोडिंग ट्रक बन जाती है। इसी के कारण इसे पसंद किया जाता है।

बोलेरो कैम्पर गांव की गाड़ी -


बोलेरो कैम्पर एक कार के साथ लोडिंग गाड़ी हैं। एक छोटी पारिवारिक गाड़ी के समान ड्राइवर समेत 5 व्यक्ति मेटल बॉडी में कंपनी द्वारा बनाई गई सीट पर आराम से बैठ सकते हैं। पीछे ट्रॉली में सामान भी आराम से रखा जा सकता है। घर से खेत तक और शाम के समय खेत से जो भी लाना है, उसे आराम से लाया जा सकता है। ऐसे ही गाड़ी की जगह गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली की जगह ट्रैक्टर ट्रॉली। एक से अधिक उपयोग इसकी उपयोगिता को बढावा दे व्यक्ति को आकर्षित करता है, गाड़ी खरीदने के लिए।

गॉव के खेतों के कच्चे उबड़-खाबड़ रास्तो पर भी आराम से दौड़ना और पलटने की संभावना नाममात्र की होना इसे बनाती हैं, गांव की गाड़ी। गाँव की फिजा के लिए यह एक महत्वपूर्ण गाड़ी है। गाड़ी की थोड़ी ऊंचाई होने से कीचड़ लगने की संभावना कम होती है। खासतौर से राजस्थान जैसे थार के मरूस्थल में भी यह वैसे ही दौड़ती है, जैसे सड़क पर दौड़ती हैं। महिंद्रा शुरु से ही ग्रामीण भारत की पसंद रही है, जो आज भी है। आज भी महिंद्रा भी उस साख को बनाये रखने के लिए ऐसे कार्य कर रही है। 

ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी और दुकानदार भी माल लाने और ग्राहक तक पहुंचाने के लिए ऐसी गाड़ी उपयोग में लेना पसंद करते हैं जो किसी भी तरह के रास्ते पर चलने योग्य हो। ग्रामीण भारत के व्यापारी की मांग और उसकी अपेक्षा पर खरी उतरती है, बोलेरो। ऐसे ही अस्थायी मेले और हाट में पहुंचने के लिए भी व्यापारी इसमे सामान लादकर पहुंच जाते हैं। व्यापारी के लिए कहीं भी पहुंचना हो तो बिना रास्ते की परवाज़ किए निकल पडता है, अपनी महिंद्रा कैम्पर लेकर। 

ग्रामीण भारत में बोलेरो कैम्पर मात्र एक गाड़ी ही नहीं है, जो आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए सवारी दे। यह आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और कारोबारी होने का प्रदर्शन है। बोलेरो कैम्पर बता देती है कि आपने गाड़ी महज घूमने के उदेश्य से नहीं ली है, आपने अपने कारोबार की आवश्यकता पूर्ति के लिए इस गाड़ी को लिया है। 

बोलेरो कैम्पर  माॅडल और मूल्य -


महिंद्रा बोलेरो कैम्पर सभी एक जैसे नहीं होते हैं। महिंद्रा बोलेरो कैम्पर के कुछ निम्नलिखित मॉडल हैं - 
  • बोलेरो कैम्पर 2 डब्ल्यूडी पॉवर स्टीयरिंग - 10.26 लाख, 
  • बोलेरो कैम्पर 4 डब्ल्यूडी पॉवर स्टीयरिंग - 10.50 लाख, 
  • बोलेरो कैम्पर गोल्ड जेडएक्स 2 डब्ल्यूडी - 10.61 लाख। 
उपर्युक्त सभी मॉडल और मूल्य दे रखा है। मूल्य मई, 2024, के अनुसार है जो परिवर्तन योग्य है। 

राजस्थान में शान की सवारी बोलेरो कैम्पर - 


खासतौर से राजस्थान के धोरों वाली धरती में मई-जून के महीने में धूल उड़कर सड़क पर आकर जमा हो जाती है। डामर से बनी हुई सड़के भी धूल से भर जाती है, ऐसे में दूर-दराज की ढाणियों की सड़के जो ग्रेवल (मुरड़) से बनी होती है वो पूरी तरह से धूल से ढक जाती है। कई बार तो धूल इतनी आ जाती है पता ही नहीं चलता सड़क है या नहीं। धूल से भरी हुई सड़क पर गाड़ियां फंस जाती है क्योंकि यह कभी-कभी तो एक रात में ही 2 फीट तक जमा हो जाती है। बरसात के दिनों में ऐसी सड़क पर अस्थायी रूप से से जमा हुई मिट्टी का कटाव होता है तो 2-3 फीट के गड्ढे हो जाते हैं। यहां महंगी से महंगी कार के ड्राइवर सड़क देख ही मना कर देते हैं, यहां उसकी कार नहीं चल सकती हैं। 

ऐसी किसी धूल से भरी हुई सड़क पर किसी साधारण कार से बारात जा रही है, एकदम धूल आते ही कार धूल में फंस जाए और सारे बाराती उतर धक्का दे। कभी तो परिस्थिति इतनी विकट हो जाती है कि दूल्हा भी उतर धक्का दे। देखने वालों को यह नज़ारा कैसा लगे? दूल्हे का पूरा मेक-अप मिट्टी में मिल जाता। बारात भी समय से नहीं पहुंच पाती। यह सब देख लोग सलाह अलग से देते, ट्रैक्टर लाना चाहिए था। एक तरफ तो आपने मोटी रकम खर्च कर कार की व्यवस्था की अपने आप को अलग दिखाने लेकिन वास्तव में कार ने आपको साबित कर दिया कि आपका चयन गलत है, आपने मुझे चुना इसलिए अब मारो धक्के जोर लगाकर। 

ऐसी परिस्थिति से निपटने का एकमात्र सहारा है, महिंद्रा कैम्पर। ना धूल का डर, ना मिट्टी का डर। धूल और मिट्टी में ही उसके ड्राइवर को मिलता है असली स्कोप अपनी कला और ड्राइविंग के कौशल के प्रदर्शन का समय। जैसे कई कारों को निर्माता अपनी कार को SUVs (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) के रुप में बाजार में विज्ञापन के जरिए उतारते है। ऐसी कई कार मिट्टी में आते ही खिलौना साबित होती है, वहाँ वास्तविक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल स्वयं को साबित करती है, महिंद्रा कैम्पर। कितनी भी मिट्टी क्यों ना हो उसका ड्राइवर उसे यूँ भगा ले जाता है जैसे यह कोई राष्ट्रीय राजमार्ग की चमचमाती सड़क है। हवा भला ऐसी कार अगर उस क्षेत्र की बादशाहत को अपने नाम रखे तो क्या बुराई? कुल मिलाकर कहे तो महिंद्रा कैम्पर ने ग्रामीण भारत में अपनी पैठ लुक से नहीं अपनी शक्ति और टेढ़ी-मेढी सड़कों पर चलने की विशेषता से बनाई। 

महिंद्रा कैम्पर डाउन पेमेंट और किश्त - 


बोलेरो कैम्पर खरीदना हर किसी ग्रामीण भारतीय की तमन्ना होती है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि महिंद्रा कैम्पर फाइनेंस कराने पर डाउन पेमेंट कितना करना होता है? कितने रुपये उसे मासिक किश्त देना होता है, तो आपको एक रफ़् आइडिया दे देते हैं - 

बोलेरो कैम्पर को फाइनेंस कराने पर आपको डाउन पेमेंट करना होगा - ₹ 1'17'000/-
12 किश्त कराने पर प्रति माह किश्त राशि - ₹ 91,206/-
24 किश्त कराने पर प्रति माह किश्त राशि - ₹ 47,420/-
36 किश्त कराने पर प्रति माह किश्त राशि - ₹ 32856/-
48 किश्त कराने पर प्रति माह किश्त राशि - ₹ 25,597/-
डाउन पेमेंट और किश्त की राशि फाइनेंस कंपनी के अनुसार अलग हो सकती है। ऐसे में फाइनेंस कराने से पूर्व अपनी फाइनेंस कंपनी की सभी शर्तों और नियमो का अध्ययन एक बार अवश्य करे। यह आपकी साख पर भी निर्भर कर सकती है। 

हमारे द्बारा आदर्श आंकड़ों को उपलब्ध कराया गया है, इनमे थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। यह एकदम सटीक नही हैं। 

महिन्द्रा और महिंद्रा बोलेरो कैम्पर रातों-रात ग्रामीण भारत की पहली पसंद बनकर नहीं उभरी है। महिंद्रा और उसके उत्पादों में हमेशा से ही ग्रामीण भारत का विश्वास रहा है। महिंद्रा ने भी इस विश्वास को बनाये रखने के साथ ही आधुनिकीकरण के साथ अपने उत्पादों में बदलाव कर ग्रामीण भारत के उसके ग्राहको की सेवा की है। महिंद्रा DI जीप को बर्ष 1990 के दौर का हर कोई जानता है, वो यह भी जानता है कि उस समय महिंद्रा की जीप को किस सम्मान के साथ देखा जाता था। इसके आलावा उन्होंने यह भी देखा होगा कि टीवी विज्ञापन से स्वयं को कार बाजार की बादशाह घोषित कर देनी वाली कार जब धूल में फंस जाती है तो महिंद्रा ट्रैक्टर से ही खिंचकर (बाँधकर, टो करके) उसे बाहर निकाला जाता है। 

अन्य प्रश्न - 


प्रश्न - ग्रामीण भारत की पहली पसंदीदा कार कौनसी है? 

उत्तर - ग्रामीण भारत की पहली पसंद महिंद्रा बोलेरो कैम्पर हैं। 

प्रश्न - भारत में सर्वाधिक कार बेचने वाली कंपनी कौनसी है? 

उत्तर - भारत में सर्वाधिक कार बेचने वाली कंपनी महिंद्रा हैं। 

प्रश्न - पुराने समय में जीप किस कंपनी की आती थी? 

उत्तर - पुराने समय के साथ आज भी जीप आती है, वो है महिंद्रा कंपनी की। पुराने ज़माने की 4x4 महिंद्रा DI याद है या भूल गए। इसे राजस्थान के लोग कहते थे रेत की रानी। 

प्रश्न - महिंद्रा की सबसे बढ़िया कार कौनसी है? 

उत्तर - महिंद्रा की सबसे बढ़िया कार है, महिंद्रा स्कॉर्पियो। 

प्रश्न - भारत में छोटे कारोबारियों और किसानो की कार, कौन सी कार कहलाती हैं? 

उत्तर - भारत में छोटे कारोबारियों और किसानो की कार कहलाती है, बोलेरो कैम्पर। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ